Real-Time Xpress Credit - Personal Banking
रियल टाइम एक्सप्रेस क्रेडिट (आरटीएक्ससी)
- आरटीएक्ससी अपनी तरह का पहला, पूरी तरह से डिजिटल ऋण यात्रा है, जिसे बैंक के साथ वेतन पैकेज खाता रखने वाले ग्राहकों के लिए डिज़ाइन किया गया है।
- 24*7 के आधार पर अपनी सुविधानुसार तुरंत ₹50 लाख तक का ऋण प्राप्त किया जा सकता है।
- यह उत्पाद निम्नलिखित 2 प्रकार से योनो पर उपलब्ध है:
- डिजिटल दस्तावेज़ निष्पादन (डीडीई): डीडीई सक्षम राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में रियल टाइम संस्वीकृति, डिजिटल प्रलेखन और रियल टाइम संवितरण।
- गैर-डीडीई: योनो ऐप पर वास्तविक समय पर स्वीकृति, दस्तावेज़ निष्पादन और चयनित शाखा में एक क्लिक पर संवितरण
विशेषताएँ :
- आधार ओटीपी आधारित ग्राहक का ई-साइन।
- चरण-दर-चरण मार्गदर्शन सहित ई-मेल और एसएमएस द्वारा सूचना
- वर्तमान में 21 डीडीई सक्षम राज्यों और 5 डीडीई सक्षम केंद्र शासित प्रदेशों में ऋण आवेदन, ऋण करार, मुद्रांकन और हस्ताक्षर जैसी संपूर्ण ऋण प्रलेखन प्रक्रियाओं का डिजिटलीकरण
- तत्काल ऋण संवितरण
- डिजिटल दस्तावेज़ निष्पादन (डीडीई) सुविधा वर्तमान में 21 राज्यों अर्थात (i) आंध्र प्रदेश, (ii) असम, (iii) छत्तीसगढ़, (iv) गोवा, (v) गुजरात, (vi) हिमाचल प्रदेश, (vii) झारखंड, (viii) कर्नाटक, (ix) केरल, (x) महाराष्ट्र, (xi) मणिपुर, (xii) मेघालय, (xiii) ओडिशा, (xiv) पंजाब, (xv) राजस्थान, (xvi) तमिलनाडु, (xvii) तेलंगाना, (xviii) त्रिपुरा, (xix) उत्तराखंड, (xx) उत्तर प्रदेश, (xxi) पश्चिम बंगाल और 5 केंद्र शासित प्रदेशों अर्थात (i) अंडमान और निकोबार, (ii) दिल्ली, (iii) जम्मू और कश्मीर, (iv) लद्दाख, (v) पुदुचेरी, में लाइव है।“
पात्रता :
- बैंक के साथ वेतन पैकेज खाता रखने वाले वेतनभोगी ग्राहक
- सरकारी/ डिफेंस कर्मचारियों के लिए न्यूनतम शुद्ध मासिक आय ₹20,000/- और कॉर्पोरेट कर्मचारियों के लिए ₹25,000/-
- ऋण राशि:
- न्यूनतम ऋण राशि: रु. 1 लाख
-
अधिकतम ऋण राशि – 50 लाख रुपये निर्धारित है, जो आपकी शुद्ध मासिक आय (NMI) के 30 गुना या 65% ईएमआई/एनएमआई (EMI/NMI) अनुपात में से जो भी कम हो, उस पर आधारित होगी।
शर्तें एवं निबंधन :
- ऋण अवधि: 6 महीने - 84 महीने
- प्रसंस्करण शुल्क : ऋण राशि का 1.50% तक (न्यूनतम ₹ 1000/- और अधिकतम ₹ 15000/-), जीएसटी अतिरिक्त
- दंडात्मक शुल्क : किसी भी किस्त के भुगतान में चूक या ऋण खाते में किसी भी अनियमितता की स्थिति में, निम्नलिखित दर पर दंडात्मक शुल्क लागू होंगे:
- 60 दिनों तक की अनियमितता : अनियमितता की अवधि के लिए अनियमित हिस्से पर 2.40% प्रति वर्ष।
- 60 दिनों से अधिक की अवधि के लिए लगातार अनियमित : अनियमितता की अवधि के लिए अनियमित हिस्से पर 5% प्रति वर्ष।
- ऋण की चुकौती ईएमआई के माध्यम से की जाएगी। ईएमआई के भुगतान के लिए स्थायी अनुदेश (एसआई) ग्राहक के सैलरी पैकेज खाते से स्वचालित रूप से स्थापित किया जाएगा।
- ग्राहक से बकाया देय राशि की वसूली के बाद होम ब्रांच/ऐप/ग्राहक द्वारा पोर्टल के माध्यम से ऋण खाता बंद/अवधिपूर्व-बंद किया जाएगा।
Last Updated On : Saturday, 07-03-2026
ब्याज दर
2.70% प्रति वर्ष.
से प्रभावी>3.00% प्रति वर्ष.
10 करोड़ रुपए व अधिक, 15.10.2022 से प्रभावी
6.95%
2 वर्ष से 3 वर्ष से कम तक
7.05%*
5 वर्ष से अधिक और 10 वर्ष तक
*शर्तें लागू
5.75%
₹2 लाख तक की ऋण राशि के लिए
7.90%
₹2 लाख से अधिक और ₹6 लाख तक की ऋण राशि के लिए
Personal Loans Landing Page
एसबीआई में वेतन खाता रखने वाले वेतनभोगी कर्मचारियों को ऋण
पूर्व-स्वीकृत व्यक्तिगत ऋण सिर्फ ४ क्लिक में
YONO ऐप और वेब के ज़रिए वेतनभोगी ग्राहकों के लिए संपूर्ण डिजिटल ऋण
Criteria
- Features
- Eligibility
- Terms and Conditions
ब्याज दर
2.70% प्रति वर्ष.
से प्रभावी>3.00% प्रति वर्ष.
10 करोड़ रुपए व अधिक, 15.10.2022 से प्रभावी
6.95%
2 वर्ष से 3 वर्ष से कम तक
7.05%*
5 वर्ष से अधिक और 10 वर्ष तक
*शर्तें लागू
5.75%
₹2 लाख तक की ऋण राशि के लिए
7.90%
₹2 लाख से अधिक और ₹6 लाख तक की ऋण राशि के लिए




