Kisan Samriddhi Rin - Agri & Rural
किसान समृद्धि ऋण
किसान समृद्धि ऋण
प्रयोजन: कॉर्पोरेट किसानों, किसानों की कंपनियों, कृषि फर्मों और बड़े किसानों या खेती के वैज्ञानिक और प्रगतिशील तरीकों का उपयोग करने वाले अन्य किसानों को पर्याप्त (एंड-टू-एंड खेती के लिए कुल आवश्यकताओं) और समय पर नकद ऋण सुविधा प्रदान करना।
सुविधाऐं:
- सुविधा का प्रकार: कृषि नकद ऋण
- ऋण की मात्रा
- न्यूनतम ऋण: ₹ 5.00 लाख
- अधिकतम ऋण: ₹ 50.00 करोड़ ऋण की मात्रा किसी भी फसल के लिए संपूर्ण खेती की वास्तविक लागत पर आधारित होगी।
- चुकौती: चुकौती की अवधि उन फसलों के लिए पूर्वानुमानित कटाई और विपणन अवधि के अनुसार तय की जाएगी जिनके लिए ऋण दिया गया है।
- प्रतिभूति:
- प्राथमिक: बैंक वित्त से उगाई जाने वाली फसलों/परिसंपत्तियों का दृष्टिबंधक (हाइपॉथिकेशन)।
- संपार्श्विक: अचल संपत्ति/कृषि भूमि के बंधक के रूप में संपार्श्विक प्रतिभूति और/या सरफेसी अनुरूप प्रतिभूति और/या तरल प्रतिभूतियां जैसे भार रहित एनएससी (अंकित मूल्य) या बैंक या स्वर्ण का सावधि जमा (अंकित मूल्य) या कोई अन्य स्वीकार्य तरल प्रतिभूति।
संपार्श्विक प्रतिभूति कवरेज निम्नानुसार होना चाहिए:
1) ₹ 50.00 लाख से कम एमपीएल (अधिकतम स्वीकार्य सीमा) के लिए: ऋण राशि (एमपीएल) का कम से कम 125% जिसमें सरफेसी अनुरूप प्रतिभूति और/या तरल प्रतिभूतियों (बैंक को स्वीकार्य) के रूप में न्यूनतम 25% शामिल है।
अथवा
ऋण राशि (एमपीएल) का कम से कम 200%, यदि न्यूनतम 25% सरफेसी अनुरूप/तरल प्रतिभूति उपलब्ध नहीं है, यानी एलटीवी (अधिकतम) 50%।
2) ₹ 50.00 लाख और उससे अधिक के एमपीएल (अधिकतम स्वीकार्य सीमा) के लिए: ऋण राशि (एमपीएल) का कम से कम 125% जिसमें सरफेसी अनुरूप प्रतिभूति और/या तरल प्रतिभूतियों (बैंक को स्वीकार्य) के रूप में न्यूनतम 25% शामिल है।
पात्रता मानदंड:
- प्रगतिशील या वैज्ञानिक खेती में लगे किसान।
- न्यूनतम जोत: कम से कम 4 एकड़ भूमि हो अथवा किसान वैज्ञानिक तरीकों से खेती करता हो।
- क्रेडिट स्कोर: 650 एवं उससे अधिक हो। बिना क्रेडिट हिस्ट्री वाले ग्राहक भी पात्र हैं।
- आयु मानदंड: न्यूनतम 18 वर्ष, कोई अधिकतम सीमा नहीं (60 वर्ष से अधिक उम्र वाले मामलों में सह-उधारकर्ता होना आवश्यक है)।
- कॉर्पोरेट्स के लिए: लेखापरीक्षित/वास्तविक/अनुमानित बैलेंस शीट (निगमन वर्ष के आधार पर) के अनुसार 2 वर्षों से लाभ अर्जित करना आवश्यक है।
आवश्यक दस्तावेज़
- ऋण आवेदन
- भूमि स्वामित्व प्रमाण/ पट्टा किसानों के मामले में पट्टा प्रमाण
- रकबे के साथ फसल पैटर्न (उगाई जाने वाली फसलों) के लिए दस्तावेज।
- मंजूरी के अनुसार कोई अन्य दस्तावेज।
ब्याज दर:
- ₹ 50.00 लाख से कम – 1 वर्ष के एमसीएलआर से 1.80% अधिक
- ₹ 50.00 लाख और उससे अधिक - क्रेडिट जोखिम मूल्यांकन के आधार पर।
विस्तृत और अद्यतन जानकारी के लिए, कृपया हमारी निकटतम शाखा से संपर्क करें।
Last Updated On : Thursday, 05-02-2026
ब्याज दर
2.70% प्रति वर्ष.
से प्रभावी>3.00% प्रति वर्ष.
10 करोड़ रुपए व अधिक, 15.10.2022 से प्रभावी
6.95%
2 वर्ष से 3 वर्ष से कम तक
7.05%*
5 वर्ष से अधिक और 10 वर्ष तक
*शर्तें लागू
5.75%
₹2 लाख तक की ऋण राशि के लिए
7.90%
₹2 लाख से अधिक और ₹6 लाख तक की ऋण राशि के लिए
Crop Loan Landing
Criteria
- Features
- Eligibility
- Terms and Conditions
ब्याज दर
2.70% प्रति वर्ष.
से प्रभावी>3.00% प्रति वर्ष.
10 करोड़ रुपए व अधिक, 15.10.2022 से प्रभावी
6.95%
2 वर्ष से 3 वर्ष से कम तक
7.05%*
5 वर्ष से अधिक और 10 वर्ष तक
*शर्तें लागू
5.75%
₹2 लाख तक की ऋण राशि के लिए
7.90%
₹2 लाख से अधिक और ₹6 लाख तक की ऋण राशि के लिए




