FLC - Agri & Rural
वित्तीय साक्षरता केंद्र (एफएलसी)
वित्तीय साक्षरता केंद्र (एफएलसी)
भारतीा रिजर्व बैंक ने 4 फरवरी, 2009 के परिपत्र के तहत सभी बैंकों को अपने अग्रणी जिलों में वित्तीय साक्षरता केन्द्र स्थापित करने के लिए सूचित किया है। एफएलसी का व्यापक उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को निःशुल्क वित्तीय साक्षरता और क्रेडिट परामर्श प्रदान करना है। एफएलसी जमा, ऋण बीमा और डिजिटल उत्पादों सहित विभिन्न वित्तीय उत्पादों पर वित्तीय जागरूकता पैदा करते हैं जो आम जनता को बेहतर वित्तीय नियोजन करने में सक्षम बनाता है और उन्हें वित्तीय विवेक की आदत डालने में मदद करता है।
वित्तीय साक्षरता प्रदान करने और आम आदमी द्वारा वित्तीय सेवाओं के प्रभावी उपयोग को सुविधाजनक बनाने के मुख्य उद्देश्य से, एसबीआई ने 28 राज्यों और 6 संघ शासित प्रदेशों में 341 वित्तीय साक्षरता केंद्र (एफएलसी) स्थापित किए हैं। ये एफएलसी एलडीएम कार्यालयों, शाखाओं और आरएसईटीआई तथा अन्य परिसरों से कार्य कर रहे हैं। आरआरबी सहित किसी भी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक से सेवानिवृत्त जेएमजी-I और उससे ऊपर के अधिकारियों को इन वित्तीय साक्षरता केंद्रों के परामर्शदाताओं के रूप में नियुक्त किया गया है।
वित्तीय साक्षरता केंद्र (सीएफएल)
सीएफएल परियोजना भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा वर्ष 2017 में शुरू की गई थी । इसका उद्देश्य लोगों में घरेलू बजट बनाने और वित्तीय लेन – देन का रिकॉर्ड रखने की आदत विकसित करना, बचत बैंक खातों एवं अन्य जमा खातों में लेन- देन को प्रोत्साहित करना, आम लोगों को धोखाधड़ी/पोंजी योजनाओं/मिस–सेलिंग से बचाना, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना, यह सुनिश्चित करना कि लोग औपचारिक वित्त संस्थानों से ऋण लें, शिकायत निवारण तंत्र की जानकारी देना, इलेक्ट्रॉनिक भुगतान प्रणालियों के उपयोग को बढ़ावा देना तथा जीवन बीमा और अन्य पेंशन उत्पादों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। सीएफ़एलएस का संचालन आरबीआई द्वारा चिन्हित गैर- सरकारी संगठनों (एनजीओ) के सहयोग से, वाणिज्यिक बैंकों की समग्र निगरानी में किया जाता है।
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा सीएफएल परियोजना के विस्तार के तहत, भारतीय स्टेट बैंक को 30 राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के 249 जिलों के 1781 ब्लॉकों में 595 सीएफएल आबंटित किए गए हैं, जहां हमारे नेतृत्व वाले जिले की जिम्मेदारी है। सभी 595 सीएफएल कार्य कर रहे हैं।
विस्तृत जानकारी प्राप्त करने तथा वित्तीय साक्षरता मॉड्यूल तक पहुँचने केलिए कृपया निम्न लिंक पर क्लिक करें।
https://ncfe.org.in
Last Updated On : Tuesday, 08-09-2026
ब्याज दर
2.70% प्रति वर्ष.
से प्रभावी>3.00% प्रति वर्ष.
10 करोड़ रुपए व अधिक, 15.10.2022 से प्रभावी
6.95%
2 वर्ष से 3 वर्ष से कम तक
7.05%*
5 वर्ष से अधिक और 10 वर्ष तक
*शर्तें लागू
5.75%
₹2 लाख तक की ऋण राशि के लिए
7.90%
₹2 लाख से अधिक और ₹6 लाख तक की ऋण राशि के लिए
ग्रामीण
अग्रणी बैंक योजना और राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति
ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटिस)
Criteria
- Features
- Eligibility
- Terms and Conditions
ब्याज दर
2.70% प्रति वर्ष.
से प्रभावी>3.00% प्रति वर्ष.
10 करोड़ रुपए व अधिक, 15.10.2022 से प्रभावी
6.95%
2 वर्ष से 3 वर्ष से कम तक
7.05%*
5 वर्ष से अधिक और 10 वर्ष तक
*शर्तें लागू
5.75%
₹2 लाख तक की ऋण राशि के लिए
7.90%
₹2 लाख से अधिक और ₹6 लाख तक की ऋण राशि के लिए




